मां शीतला का पावन हिंडोला कड़ेधाम रवाना
भदोही, जुलाई 1 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मिर्जापुर के बड़ी माता शीतला मंदिर से कड़ेधाम जाने वाला पावन हिंडोला मंगलवार को नगर पालिका परिषद गोपीगंज स्थित मिर्जापुर रोड काली मंदिर से श्रद्धा और उल्लास के साथ रवाना हुआ। लगभग एक सप्ताह की यात्रा पूरी कर यह हिंडोला कड़े धाम पहुंचेगा। हिंडोला यात्रा का नेतृत्व पांच पंडा परिवारों के सदस्य अशोक पंडा, गुड्डू पंडा, बृजलाल, सोनू पंडा एवं मोनू पंडा ने किया। शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान डीजे, ढोल-ताशों और माता के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर हिंडोला का स्वागत किया और माता का आशीर्वाद लिया। यात्रा में शनि गुप्ता, सत्यम सोनी, सूरज प्रजापति, जुगनू, अंशु, बऊ लाल, रिंकू, रवि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। भक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.