वाराणसी, मार्च 29 -- वाराणसी। मां शीतला नवयुवक सेवा समिति की ओर से रविवार को काशीपुरा स्थित शीतला मंदिर में वार्षिक शृंगार हुआ। कार्यक्रम में अरुण कसेरा, प्रकाश कसेरा, सुंदर लाल, विनोद कसेरा, चम्मर कसेरा, बाबू रामायणी, रतन कसेरा, आकाश क्षत्रिय, भरत कसेरा और हैहय वंशीय क्षत्रिय कसेरा महासभा के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं ने मां शीतला के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...