कौशाम्बी, मार्च 8 -- दो दिवसीय प्रवास पर आए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने रविवार सुबह लगभग 10 बजे शक्तिपीठ कड़ा धाम स्थित मां शीतला दरबार पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से मां शीतला की पूजा-अर्चना कर नारियल, चुनरी व पुष्प अर्पित करते हुए मां की आरती उतारी। इसके बाद मां के चरणों में स्थित दिव्य कुंड में जल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रवास के दूसरे दिन रविवार की सुबह डिप्टी सीएम सीधे शीतलाधाम कड़ा पहुंचे और मां शीतला की की विधिविधान से पूजा करते हुए पुण्यार्जन किया। पूजा-अर्चना के पश्चात उपमुख्यमंत्री अपने काफिले के साथ कड़ा धाम के काड़ी बाग स्थित काल भैरवनाथ मंदिर पहुंचे। यहां भी उन्होंने बाबा काल भैरव की विधि-विधान से पूजा-आरती कर दिव्य कुंड में जल अर्पित किया तथा अपने परिवार, जनपद, प्रदेश और देशवासियों के सुख-स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.