घाटशिला, दिसम्बर 11 -- पोटका, संवाददाता। पोटका प्रखंड के माताजी आश्रम हाता में जगत जननी मां शारदा देवी की 173वीं जयंती विविध कार्यक्रमों के साथ गुरुवार को धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान मातृ संगीत, मां शारदा देवी की जीवनी पर परिचर्चा की गयी। मौके पर सुनील कुमार डे ने कहा कि भगवान रामकृष्ण की सहधर्मिनी मां शारदा देवी भगवती थीं। मां शारदा देवी की जीवनी और वाणी पूरे विश्व के नारी जाति के लिए प्रेरणा का श्रोत हैं। दोपहर में भोग, आरती, पुष्पाजलि, होम जाप, हरिनाम संकीर्तन और प्रसाद वितरण किया गया। द्वितीय चरण में विवाहित और अविवाहित महिलाओ के बीच अल्पना, मेंहदी, शंखध्वनि और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं को विवेकानंद जयंती 12 जनवरी को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में रघुनंदन बनर्जी, महितोष मण्डल, कृष्णपद मण्...