सहारनपुर, फरवरी 10 -- मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय ने शोध सत्र 2025-26 के अंतर्गत पीएचडी प्रवेश के लिए चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित कर दिया है। यह प्रवेश चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के शोध अध्यादेश-2022 एवं यूजीसी विनियमों के अंतर्गत किया गया है। विश्वविद्यालय कुलसचिव के अनुसार वाणिज्य, विधि, अध्यापक शिक्षा, शारीरिक शिक्षा, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जन्तु विज्ञान, गणित, सांख्यिकी, मनोविज्ञान, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, हिन्दी, अंग्रेज़ी, संस्कृत, भूगोल, अर्थशास्त्र, चित्रकला, गृह विज्ञान एवं शिक्षाशास्त्र विषयों में पीएचडी प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। अवमुक्त श्रेणी के पात्र अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 8 दिसंबर से 15 दिसंबर तक विश्वविद्यालय के शैक्षणिक भवन में आरएसी के माध्यम से ...