सहारनपुर, अप्रैल 21 -- सहारनपुर, संवाददाता मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि सत्र 2025-26 के स्नातक एवं परास्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 4 मई से प्रारंभ होंगी। इस संबंध में विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व में समर्थ पोर्टल के माध्यम से परीक्षा फॉर्म भरने के निर्देश जारी किए गए थे, जिसकी अंतिम तिथि 27 अप्रैल निर्धारित की गई है। हालांकि अब तक अपेक्षाकृत बहुत कम छात्रों ने अपने परीक्षा फॉर्म भरे हैं, जो कुल पंजीकृत छात्रों की संख्या के मुकाबले काफी कम है। परीक्षा नियंत्रक ने स्पष्ट किया है कि जिन छात्रों ने अभी तक अपना परीक्षा फॉर्म नहीं भरा है, वे 27 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से ऑनलाइन फॉर्म भर लें। यह भी पढ़ें- आज से भरे जाएंगे विश्वविद्यालय के परीक्षा फॉर्म निर्धारित तिथि के बाद समर्थ पोर्टल स्वतः ब...