मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन
सहारनपुर, अगस्त 7 -- मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति विषयक प्रेरणादायी डॉक्यूमेंट्री का सामूहिक प्रदर्शन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी ने नशे से दूर रहने तथा नशा मुक्त, स्वस्थ और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. विमला वाई. ने कहा कि भारत का युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति एवं अमूल्य धरोहर है। युवा वर्ग यदि नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर अनुशासित, स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाए, तो वह अपने भविष्य के साथ-साथ देश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने छात्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.