सहारनपुर, जनवरी 30 -- मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय द्वारा दिसंबर 2025 में आयोजित विभिन्न पाठ्यक्रमों की मुख्य एवं बैक परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार यह परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://msuresults.com पर उपलब्ध करा दिए गए हैं, जहां छात्र अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। घोषित किए गए परिणामों में बीसीए (पुराना पाठ्यक्रम) तृतीय सेमेस्टर, बी-वोक (योगिक साइंस) पंचम सेमेस्टर, एमएससी कंप्यूटर साइंस (एनईपी 2023-24) तृतीय सेमेस्टर, एमएससी केमिस्ट्री, फिजिक्स, बॉटनी, जूलॉजी (पुराना पाठ्यक्रम) तृतीय सेमेस्टर, एमएससी एग्रीकल्चर (एग्रोनॉमी), एग्रीकल्चर केमिस्ट्री एंड सॉयल साइंस तथा एमएड तृतीय सेमेस्टर के परिणाम शामिल हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से अपील की है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.