मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय ने जारी किया संशोधित प्रवेश कार्यक्रम
सहारनपुर, जुलाई 14 -- सहारनपुर, संवाददाता। मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए संशोधित प्रवेश कार्यक्रम जारी कर दिया है।
प्रवेश में बदलाव प्रथम वरीयता सूची के अभ्यर्थियों के प्रवेश की अंतिम तिथि 11 जुलाई से बढ़ाकर 13 जुलाई किए जाने के कारण विश्वविद्यालय को आगे की पूरी प्रवेश प्रक्रिया में संशोधन करना पड़ा। प्रवेश समन्वयक प्रो. संजय कुमार के अनुसार महाविद्यालयों को विश्वविद्यालय पोर्टल पर प्रथम वरीयता सूची के प्रवेश 13 जुलाई तक सम्पुष्ट करने होंगे। इसके बाद शेष सीटों के लिए 14 जुलाई को दोपहर 12 बजे तक महाविद्यालय प्रथम प्रतीक्षा सूची विश्वविद्यालय पोर्टल पर अपलोड कर छात्रों के लिए जारी करेंगे। विश्वविद्यालय उसी दिन शाम पांच बजे ऑफर लेटर जारी करेगा। पहली प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को 15 व 16 जुलाई को प्रवेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.