सहारनपुर, मई 11 -- पुवांरका, संवाददाता। मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय ने तकनीकी शिक्षा को मजबूती देने के लिए आईआईटी कानपुर के साथ शैक्षणिक सहयोग पर चर्चा की है। प्रस्तावित एमओयू के तहत विद्यार्थियों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और साइबर सुरक्षा पर 60 घंटे का विशेष पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना है। कुलपति प्रो. विमला वाई. ने बताया कि नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप यह कोर्स छात्रों को आधुनिक डिजिटल कौशल और तकनीकी दक्षता से जोड़ेगा। इसे स्नातक प्रथम सेमेस्टर में अनिवार्य तथा द्वितीय सेमेस्टर में चॉइस बेस्ड रूप में लागू किया जाएगा। पाठ्यक्रम में 75 प्रतिशत थ्योरी और 25 प्रतिशत प्रायोगिक प्रशिक्षण रहेगा। एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक में आयोजित व्याख्यान में आईआईटी कानपुर के प्रो. सृजन पाल सिंह ने एआई की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कुलसचिव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.