सहारनपुर, जुलाई 26 -- सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों/संस्थानों में संचालित लॉ पाठ्यक्रम एलएलबी, बीएएलएलबी और बीकॉम एलएलबी में प्रवेश के लिए संशोधित प्रवेश कार्यक्रम जारी किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार प्रथम वरीयता सूची में चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर 24 जुलाई को जारी किए गए। महाविद्यालयों द्वारा छात्रों को प्रवेश 25, 26 और 27 जुलाई को दिया जाएगा। प्रवेश की पुष्टि विश्वविद्यालय पोर्टल एवं समर्थ पोर्टल पर 27 जुलाई तक करनी होगी। रिक्त सीटों के सापेक्ष द्वितीय वरीयता सूची के लिए महाविद्यालयों द्वारा विश्वविद्यालय पोर्टल पर वरीयता सूची अपलोड करने और छात्रों के लिए जारी करने की तिथि 28 जुलाई दोपहर दो बजे निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय द्वारा द्वितीय वरीयत...