सहारनपुर, मार्च 12 -- सहारनपुर। राधा विहार स्थित महाशक्तिपीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के अंतर्गत 13 मार्च को मां शाकुंभरी देवी को 900 फीट लंबी चुनरी अर्पित की जाएगी। यह चुनरी गुजरात के सूरत में भक्तों द्वारा विशेष रूप से तैयार कराई गई है। चुनरी के सहारनपुर पहुंचने पर मंदिर परिसर में भक्तों ने भव्य स्वागत करते हुए जयकारों के साथ मां भगवती की आराधना की। स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज ने बताया 12 मार्च को चुनरी की विधि-विधान से पूजा की जाएगी। इसके बाद महाशक्तिपीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर, राधा विहार से चुनरी को मां शाकुंभरी देवी के दरबार के लिए रवाना किया जाएगा। चुनरी अर्पित करने के बाद मां शाकुंभरी देवी कथा का शुभारंभ होगा, जो 17 मार्च तक चलेगी। प्रतिदिन मां भगवती का अखंड भंडारा भी आयोजित होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...