मां शाकंभरी विश्वविद्यालय में 24,208 छात्रों ने कराया पंजीकरण, बीए पहली पंसद
सहारनपुर, जून 17 -- सहारनपुर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (यूजी) एवं स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। विश्वविद्यालय द्वारा 12 मई से समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसके तहत अब तक कुल 24,208 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए सबसे अधिक रुचि देखने को मिली है। यूजी पाठ्यक्रमों में कुल 21,795 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है, जबकि पीजी पाठ्यक्रमों के लिए 2,413 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। स्नातक पाठ्यक्रमों में बीए सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला कोर्स बनकर उभरा है। बीए के लिए कुल 10,994 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इसके बाद दूसरे स्थान पर बीएससी रही, जिसमें 4,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.