सहारनपुर, मार्च 14 -- बेहट। सहारनपुर में राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर के महंत स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज ने शनिवार को भक्तों के साथ मां शाकंभरी देवी को 900 फुट की चुनरी चढ़ाई। माता के गगनभेदी जयकारों से समूचा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान द्वारा माता को अर्पित भव्य चुनरी सूरत में तैयार कराई गई है। शनिवार को भक्तों ने विधिविधान के साथ पूजा अर्चना की और माता की कथा कर चुनरी चढ़ाकर देश की तरक्की की कामना की। श्री महंत महाराज ने कहा मां आदिशक्ति योग माया शाकंभरी देवी सबका कल्याण करने वाली हैं। उन्होंने बताया कि 17 मार्च तक प्रतिदिन मां शाकंभरी देवी कथा का आयोजन होने के साथ अखंड भंडारा चलाया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष राकेश जैन, राजन कोचर, सनी तनेजा, रमेश चंद्र शर्मा, राजेंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.