सहारनपुर, जनवरी 3 -- पुरानी मंडी स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में मां शाकंभरी देवी की जयंती श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। मां को 56 भोग और 36 व्यंजन अर्पित किए गए। इस मौके पर आचार्य प्रगीत कौशिक महाराज ने कहा कि मां शाकंभरी देवी के शरण में आने वाले भक्त की हर मुराद पूरी होती है। मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मां शाकंभरी का दिव्य और भव्य श्रृंगार किया गया। मां को पुष्प, शाकभाजी, सब्जी, फल, ड्राइफ्रूट और विभिन्न प्रकार के मिष्ठान अर्पित किए गए। आचार्य नितिन शांडिल्य, पंडित ललित शर्मा, पंडित कौशिक प्रणयन प्रगीत, अक्षय अग्रवाल, संकेत गोयल, संजय बंसल, उदित वर्मा, आदित्य सैनी, सत्यम विश्वकर्मा, प्रेरणा कौशिक, आरजू शर्मा, रितु मित्तल, रिद्धि वर्मा आदि मौजूद रहे। इन मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर मत्था टेका बेहट रोड स्थित श्री बा...