देहरादून, मार्च 25 -- ब्रह्मकमल शक्ति संस्था द्वारा बुधवार को सप्तम नवरात्र मां कालरात्रि के पावन अवसर पर श्रीराम मंदिर विंग नम्बर 6 प्रेमनगर में मां शक्ति आराधना संध्या महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रवासियों ने श्रद्धा भाव से सहभागिता की। संस्था की ओर से अंगवस्त्र भेंट कर मातृशक्ति को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के सप्तम स्वरूप मां कालरात्रि की आराधना करते हुए भजन-कीर्तन से अपनी भक्ति प्रकट की। पूरा वातावरण भक्तिमय ऊर्जा और आस्था से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित जनसमूह ने मां शक्ति से सभी के सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। ब्रह्मकमल शक्ति संस्था के अध्यक्ष अभिनव थापर ने कहा कि नवरात्रि के सातवें दिन पूजित मां कालरात्रि साहस, सुरक्षा ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.