मोतिहारी, अगस्त 9 -- अरेराज, निप्र। गोविन्दगंज थाना क्षेत्र के बभनौली पंचायत स्थित वीरता टोला गांव के पास के चौर के पानी में एक साथ पांच शव उपालाते हुए शुक्रवार को बरामद हुआ था। मृतकों की पहचान वीरता टोला निवासी धर्मेंद्र महतो की पत्नी सुशीला देवी 35 और उनके चार मासूम बच्चे अमृता कुमारी 11, अविनाश कुमार8, पम्मी कुमारी 6 व रवि कुमार 4 के रुप में हुई थी। गोविन्दगंज पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से पांचों शवों को पानी से बाहर निकाला। पंचनामा तैयार करने के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। यह भी पढ़ें- मृतका के परिजनो ने जांच अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप घटना को लेकर मृतका का भाई संग्रामपुर थाना क्षेत्र के प्रताप मढिया गांव के महंत महतो का पुत्र श्यामनंदन महतो ने मृतका के पति ...