बदायूं, मई 4 -- घर से बिना बताए लापता हुई महिला और उसकी दो बेटियों को मिशन शक्ति टीम ने बदायूं रोडवेज बस स्टैंड से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस तीनों को थाने ले आई, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है। बिनावर क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी पत्नी और दो बेटियां 17 अप्रैल को बिना बताए घर से कहीं चली गई थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला और दोनों बच्चियों की तलाश शुरू कर दी। थाना प्रभारी अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया, मिशन शक्ति टीम प्रभारी उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार शुक्ला को सूचना मिली कि एक महिला दो बेटियों के साथ बदायूं रोडवेज बस स्टैंड पर बैठी हुई है। यह भी पढ़ें- युवती के अपहरण का आरोप, मुकदमा दर्ज सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला से पूछताछ की। पूछत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.