लखनऊ, फरवरी 27 -- बिना लाइसेंस संचालित दुबग्गा के दो निजी अस्पतालों में ताला लगेगा। इसके लिए सीएमओ कार्यालय की तरफ से स्थानीय पुलिस को पत्र लिखा गया है। मरीजों की जान से खेलने वाले दोनों अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग जुर्माना भी ठोंकेगा। इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। वहीं मानकों के खिलाफ चल रहे आठ अस्पतालों को दोबारा नोटिस देकर जवाब-तलब किया गया है। 17 फरवरी को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दुबग्गा के 10 अस्पतालों में छापेमारी की थी। मां वैष्णों और इम्पल्स हॉस्पिटल बिना लाइसेंस के संचालित हो रहे थे। बाकी आठ अस्पतालों में भी मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही थी। कई अस्पतालों में एमबीबीएस डॉक्टर नहीं मिले। दूसरे मानकों का भी पालन नहीं हो रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पतालों को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया था। दो अस्पतालों पर लगेगा जुर्...