सोनभद्र, अप्रैल 28 -- सोनभद्र। मां वैष्णों मॉडर्न गर्ल्स हाई स्कूल में बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने मेधावी छात्राओं को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। विद्यालय में हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में सूर्या सोनी ने 89.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं स्नेहा पटेल ने 87.16 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा आकांक्षा पाल ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 98 प्रतिशत रहा, जो विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों की मेहनत को दर्शाता है। 25 छात्र-छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रबंधक रमाशंकर दुबे ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.