हजारीबाग, दिसम्बर 8 -- इचाक, प्रतिनिधि । प्रस्तावित मां वैदेही हिन्दू जागरण फाउंडेशन की ओर से विराट हिन्दू एकता महासम्मेलन का आयोजन ऐतिहासिक बुढिया माता प्रांगण में वैदिक रीति से सम्पन्न हो गया । इस अवसर पर सनातनियों द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड अगेंस्ट करप्सन के प्रदेश संगठन मंत्री नीपु सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 से सनातन पुनर्जन्म काल की शुरुआत हो चुकी है। ।वक्ताओं ने कहा कि धर्मांतरण पर कठोर कानून बनाने के लिए हिन्दुओ को आंदोलन करना होगा और यह कार्य मां वैदेही हिन्दू जागरण फाउंडेशन ही करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर श्याम किशोर मिश्रा ने जात पात से उपर उठकर एकता के सुत्र में बंधने का अनुरोध किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...