हाजीपुर, अप्रैल 25 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के चकजमाल स्थित मां बिषहरी स्थान पर अखंड अष्टयाम यज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसको लेकर हाथी-घोड़ा और बाजे गाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में शामिल 11 सौ महिला और कन्या श्रद्धालुओं ने चेचर घाट स्थित महादेव मठ के पास से गंगा नदी में कलश में जलभरी की। जहां आचार्य शंकर झा, पंकज झा और चंदन झा ने सभी को संकल्प कराया। उसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव, जय श्री राम, जय मां बिषहरी के जयकारों के साथ, चकौसन, चांदपुरा, कुड़वा, गांधी चौक, धर्मपुर, ममरेजपुर, मधौल, फतेहपुर बुजुर्ग होते हुए 15 किलोमीटर की दूरी तय कर यज्ञ स्थल पर पहुंचे‌। कलश यात्रा के दौरान आचार्यों ने बीच बीच में शंखनाद भी किया और रास्ते में कई जगहों पर कलश यात्रा को लोगों ने पेयज...