मां विन्ध्यवासिनी का एडीजी जोन ने किया दर्शन
मिर्जापुर, जून 18 -- विन्ध्याचल,हिन्दुस्तान संवाद । अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी मंडल पीयूष मोर्डिया ने गुरुवार को मां विन्ध्यवासिनी के चरणों में विधि विधान से सपरिवार पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। दर्शन पूजन करने के बाद परकोटा का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक से तमाम सुरक्षा बिन्दुओं पर चर्चा की। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने मां विन्ध्यवासिनी धाम की सुरक्षा व्यवस्था के विशेष प्रबंध के निर्देश दिए। एडीजी जोन ने एसपी को कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने की हिदायत दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.