मिर्जापुर, जुलाई 12 -- मिर्जापुर,संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय, देवरी कला, मड़िहान परिसर में रविवार को आयोजति पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने पौधारोपण कर किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन के आधार नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव राम नरायन,परीक्षा नियंत्रक हरिश्चंद्र, वित्त अधिकारीगिरीशकुमार, मानविकी संकायाध्यक्ष प्रोफेसर गौरीशंकर द्विवेद...