मिर्जापुर, अप्रैल 23 -- मिर्जापुर। पानी का एटीएम मां विंध्यवासिनी के धाम में आने वाले भक्तों को महज एक रुपये में स्वच्छ और शुद्ध ठंडा पानी पिलाएगा। एटीएम में एक रुपये का सिक्का डालने पर लगभग दो लीटर पानी एटीएम से एक बार में निकलेगा। स्वचालित मशीन चौबीस घंटे पानी देगा। विंध्याचल रोडवेज या अन्य सार्वजनिक स्थान पर पानी का एटीएम लगाने नगर पालिका परिषद कर रही है। आरो वाटर की तरह शुद्ध स्वास्थ्य के अनुकूल एटीएम से पानी निकलेगा। इसका फायदा यह होगा मां के भक्तों को फायदा यह होगा कि सस्ते में एक ओर जहां शुद्ध पानी सस्ते में मिलेगा, वहीं दूसरी ओर कंपनियों के बंद बोतल के महंगे पानी के साथ पर्यावरण के कारक बने प्लास्टिक के बॉटलों से भी छुटकारा मिलेगा। यह भी पढ़ें- पेयजल योजना को 14.57 करोड़ की स्वीकृति यूपीआई, स्मार्ट कार्ड से भी स्कैन कर पानी लेने क...