मिर्जापुर, जनवरी 10 -- विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर में लगी दान पेटिकाओं की गणना शुक्रवार को पूरी हो गई। तीन दिन तक चली गिनती में मंदिर परिसर के साथ मां अष्टभुजा देवी और कालीखोह मंदिर में स्थापित कुल 27 दान पेटिकाओं से 51 लाख 70 हजार 131 रुपये की धनराशि प्राप्त हुई। अंतिम दिन 12 दान पेटिकाएं खोली गईं, जिनसे 17 लाख 76 हजार 973 रुपये मिले। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में मंदिर की छत पर स्थित श्री पंडा समाज कार्यालय में गणना कार्य किया गया। पूरी प्रक्रिया नायब तहसीलदार सदर गरिमा यादव की देखरेख में संपन्न हुई। दानपात्र के रुपये की गणना समाप्त होने के बाद समस्त धनराशि विंध्य विकास परिषद के पदेन अध्यक्ष जिलाधिकारी के नाम भारतीय स्टेट बैंक की विंध्याचल शाखा के खाते में जमा कराई गई। मंदिर प्रशासन के अनुसार दान की...