मिर्जापुर, अप्रैल 20 -- विंध्याचल। आदि शक्ति जगत जननी मां विंध्यवासिनी धाम में सोमवार को अक्षय तृतीया तिथि पर दर्शन पूजन करने वाले भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। दूर दराज से आए आस्थावनों ने बड़े ही श्रद्धा भाव से माता के दरबार में शीश नवाया। भोर में मंगला आरती के बाद से ही माता के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लग गई। माता के भव्य स्वरूप का दर्शन पाने को श्रद्धालु लालायित रहे। गंगा घाटों पर आस्थावनों ने डुबकी लगाई। गंगा स्नान के बाद विंध्य दरबार में पहुंच कर भक्तों ने विधिवत दर्शन पूजन कर मंगल कामना की। घंटा, घड़ियाल, शंख की ध्वनी से क्षेत्र गुंजायमन रहा। यह भी पढ़ें- सुभद्रा-बलराम संग पीत वर्ण में दिए श्रीजगन्नाथ भगवान ने दर्शन पहाड़ा वाली के जयकारे से वातावरण देवीमय हो गया था। अक्षय तृतीया तिथि पर जगत जननी मां विंध्यवासिनी देवी के पावन दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.