मिर्जापुर, मार्च 21 -- मिर्जापुर, संवादाता l चैत्र नवारात्र के तृतीया के अवसर पर जगत कल्याणी मां विंध्यवासिनी के चंद्रघंटा स्वरूप का दर्शन करने के लिए दरबार में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी l मातारानी की एक झलक पाने की अभिलाषा में पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि मंदिर तक पहुंचने वाले मार्ग के पहले ही बैरिकेटिंग कर क्षेत्राधिकारी भीड़ को रोक-रोक कर आगे बढ़ा रहे थे। भोर की मंगला आरती से पहले ही न्यू वीआईपी, पुरानी वीआईपी और कोतवाली गली ठसा-ठस हो गईं थी l हाथ में नारियल, चुनरी, मां को पसंद गुड़हल के लाल फूलों की माला लिए मंदिर जाने वाली लाइन में खड़े होकर क्रमशः आगे बढ़ते रहे l जय माता दी के जयकारों से पुरा परिसर गुंजायमान होता रहा l गंगा स्नान करने लिए घाट पर भी भीड़ रहा l पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहा l

हिंद...