मां वाराही धाम में धार्मिक अनुष्ठान हुए
चम्पावत, अगस्त 25 -- नवनीत गहतोड़ी, पाटी। मां वाराही धाम देवीधुरा में मंगलवार को तमाम धार्मिक अनुष्ठान जारी रहे। पीठाचार्य कीर्तिबल्लभ जोशी ने बताया कि इस दौरान श्रद्धालु ने मंदिर में पूजा अर्चना की। इधर लोगों का मां के दरवार मन्नतें पूरी होने पर फर्रे चढ़ाने का सिलसिला जारी है। भीम शिला के साथ ही मच्वाल मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। पीठाचार्य ने बताया कि मां की विराट पूजा 28 अगस्त को होगी। देवीधुरा मंदिर परिसर में मेला मजिस्ट्रेट नीतू डांगर कर्मचारियों और शिविर में आए लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस ने देवीधुरा में मार्च पास्ट किया। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: गौरा-महेश्वर की विदाई में उमड़ा आस्था का सैलाब
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.