चाईबासा, मार्च 17 -- गुवा। नुईया गांव से लगभग चार किलोमीटर दूर स्थित मां वन देवी मंदिर में 19 मार्च को चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर कलश स्थापना की जाएगी। यह जानकारी मां दुर्गा वन देवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गंगा सिद्धू ने दी। उन्होंने बताया कि चैती नवरात्र के दौरान मंदिर में पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 27 मार्च को नवरात्रि के अवसर पर नौ कन्याओं का पूजन किया जाएगा। इस अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी तथा पुरुषों के बीच गमछा वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। मौके पर साधु चरण सिद्धू, सरिता सिद्धू, बुधराम होनहांगा, भीम होनहांगा, सोमवारी हेस्सा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.