रांची, फरवरी 3 -- तंगहाली से जूझ रहे एक परिवार ने रविवार की रात रांची के कडरू में खुदकुशी का प्रयास किया। इस घटना में जहां बेटे 24 वर्षीय मिहिर शेखर अखौरी की मौत हो गई, वहीं उसकी मां स्नेहा अखौरी और बहन 14 वर्षीय सौम्या की हालत गंभीर है। दोनों को गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना न्यू एजी कॉलोनी स्थित मंदिर रोड में हुई। सूचना मिलने पर सोमवार को अरगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और फंदे से लटक रहे मिहिर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में घटना की वजह आर्थिक तंगी पाई गई है। तीनों ने तंगहाली से निजात पाने के लिए डिप्रेशन दूर करने वाली दवा के 17-17 पत्ते खाकर आत्महत्या की कोशिश की। पेशे से वकील स्नेहा अखौरी मूल रूप से पटना की रहने वाली हैं। वे कडरू स्थित न्यू एजी कॉलोनी में अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.