संभल, मार्च 31 -- तहसील क्षेत्र के कल्याणपुर गांव स्थित प्राचीन मां ललिता देवी मंदिर पर चैत्र मास के मंगलवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने परंपरागत रूप से 'जात' लगाकर मां की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए मनौतियां मांगीं। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का आना-जाना लगा रहा। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने बड़ी श्रद्धा के साथ माता के दर्शन किए। कई भक्त दूर-दराज के गांवों से पैदल और वाहनों के माध्यम से मंदिर पहुंचे। मंदिर में घंटों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिर परिसर में साफ-सफाई और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय लोगों का सहयोग भी देखने को मिला। वहीं, कुछ श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मान्यता है कि चैत्र मास में मां ललिता देवी के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई मुरादें...