धनबाद, मई 27 -- कैलूडीह स्थित मां रक्षा काली मंदिर प्रांगण में गंगा दशहरा के अवसर पर मंगलवार को सती देव पुनरुत्थान सेवा समिति की ओर से वार्षिकोत्सव मनाया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आचार्य पूर्णचंद्र पांडेय एवं निरंजन पांडेय ने विधिवत पूजा-अर्चना कराई। कार्यक्रम में सिसकारी, कैलूडीह, कोइरीडीह, पथलचपड़ा, डुमरा, सिंगदाहा, हरिणा समेत आसपास के कई गांवों से ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हुए। सुहागिन महिलाओं, बच्चों एवं पुरुषों ने श्रद्धा भाव से सती पिंडा पर माथा टेककर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। समिति के अध्यक्ष तारकेश्वर पांडेय ने बताया कि मंदिर परिसर में पौधारोपण के साथ जल्द ही अखंड हरिकीर्तन, भगवती जागरण और महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम होगा। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा पर नंदा देवी में हुआ भंडारा मौके पर श्यामाकांत पांडेय, आशुतोष पां...