मां यशोदा की तरह बच्चों की देखपाल करें आंगनबाड़ी : विधायक
अयोध्या, फरवरी 17 -- रुदौली, संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ब्लॉक संसाधन केंद्र रुदौली परिसर पर 'हमारा आंगन हमारा बच्चे' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रहे क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर लोगो का मन मोह लिया। इस दौरान विधायक ने विकासखंड रुदौली के 10 न्याय पंचायत के 50 छात्र छात्राओं को शैक्षिक सामग्री किट वितरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि योगी सरकार की सत्ता में आने के बाद सरकारी स्कूलों की सोच आम जनमानस में बदल गई। उन्होंने कहा कि आपरेशन कायाकल्प की संकल्पना से सरकार ने विद्यालयों का ढांचागत विकास व बुनियादी सुविधाओं में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.