मथुरा, मार्च 25 -- ब्रजवासी तीर्थ पुरोहित पंडा सभा के तत्वावधान में यमुना छठ के पावन पर्व विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों एवं भजन संध्या का आयोजन के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यमुना किनारे केशीघाट पर सभा के पदाधिकारियों ने मां यमुना का विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। विप्रजनों ने यमुना महारानी का दुग्धाभिषेक कर विश्व कल्याण की प्रार्थना की। शोभायात्रा के संयोजक पुरुषोत्तम महाराज एवं सह संयोजक प्रेम बल्लभ शर्मा व अनुराग शर्मा के संयोजकत्व में शोभायात्रा का शुभारंभ केशीघाट से किया गया। शोभायात्रा गोपीनाथ बाजार, रंगजी मंदिर, नगर निगम चौराहा, अनाज मंडी, रेतिया बाजार, लोई बाजार, बनखंडी, अठखंबा,बिहारी जी मंदिर मार्ग विद्यापीठ चौराहा होती हुई प्राचीन कालीदह मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में मां यमुना के डोले के अलावा भगवान कृष्ण, आदि देवी देवताओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.