उरई, दिसम्बर 29 -- कालपी। भगवान वेद व्यास जी की नगरी कालपी धाम स्थित पीताम्बर घाट (पीलाघाट) में मां प्रसादम द्वारा शुक्लपक्ष की पुत्रदा एकादशी पर 30 दिसम्बर दिन मंगलवार को शाम 5 बजे मां यमुना की आरती व दीपदान का आयोजन सम्पन्न होगा। उक्त जानकारी मां वनखण्डी देवी शक्तिपीठ के महन्त जमुना दास जी महाराज व उनके कृपापात्र शिष्य ऋषभदेव महाराज ने देते सुरेश बताया कि 30 दिसम्बर दिन मंगलवार को शाम 5 बजे शुक्लपक्ष की पुत्रदा एकादशी के पर्व पर नगर के यमुना तट स्थित पीताम्बर घाट (पीलाघाट) में दिव्य एवं भव्य आरती के साथ मां यमुना में दीपदान किया जायेगा। सभी लोगों से अपील की गई कि बीते माह की तरह इस बार भी समय से पहुंचकर मां यमुना की आरती में शामिल हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.