मां मुझे घर ले चलो; झारखंड में अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर मरीज ने की आत्महत्या
रांची, मार्च 21 -- जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर परसूडीह निवासी एक मरीज ने शुक्रवार सुबह 4 बजे जान दे दी। घटना के बाद वार्ड में अफरातफरी मच गई। उसकी मां ने नीचे जाकर लोगों को घटना की जानकारी दी। जब उसे कर्मचारी इमरजेंसी में ले गए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। वह चार वर्ष से टीबी सहित कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित था। बीमारी के कारण काफी परेशान रहता था। नए अस्पताल में आत्महत्या की यह दूसरी घटना है। जानकारी के अनुसार, 15 मार्च को 28 साल के अरशद आलम को अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। 16 मार्च को उसे मेडिसिन विभाग के बेड संख्या 419 पर शिफ्ट कर दिया गया। शुक्रवार सुबह वह शौचालय के लिए उठा तो उसके पीछे मां भी गई। लेकिन वह शौचालय जाने के बजाय खिड़की पर चढ़ने लगा। यह भी पढ़ें- झारखंड में मौसम का कहर, क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.