भभुआ, मार्च 1 -- पेज चार की खबर मां मुंडेश्वरी मंदिर तीन मार्च को बंद रहेगा, नहीं होगा पूजा-अर्चना चन्द्र ग्रहण को लेकर मुंडेश्वरी मन्दिर को बंद रखने का लिया गया है निर्णय चार मार्च की सुबह से पूर्व की तरह श्रद्धालु मंदिर में कर सकेंगे पूजा-अर्चना भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। वर्ष 2026 में तीन मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। तीन मार्च मंगलवार को देश के प्राचीनतम शक्ति पीठों में शामिल कैमूर के प्रवरा पहाड़ी पर स्थित मां मुंडेश्वरी मंदिर का कपाट पूरे दिन सुबह से लेकर शाम तक बंद रहेगा। इस दिन भक्त पूजा अर्चना नहीं कर सकेंगे। धार्मिक मान्यता के मुताबिक सूतक काल के दौरान मंदिरों के कपाट बंद रहते हैं और किसी भी तरह के शुभ कार्य जैसे पूजा-पाठ, हवन आदि वर्जित माने जाते हैं। इस बात की जानकारी धार्मिक न्यास समिति के सचिव अशोक कुमार सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.