भभुआ, मार्च 27 -- यज्ञशाला, विवाह भवन, पार्क, पोखरा, बागीचा के पास कर रहे थे विश्राम मंदिर परिसर में भक्तों की सुविधा के लिए समिति ने लगाया टेंट व चांदनी (नवरात्र) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की पंवरा पहाड़ी पर स्थित मां मुंडेश्वरी के प्राचीन मंदिर में चैत नवरात्र के अंतिम दिन माता रानी के सिद्धीदात्री स्वरुप के दर्शन-पूजन करने के लिए श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। मां मुंडेश्वरी धार्मिक न्यास समिति के सचिव अशोक कुमार सिंह ने बताया कि चैत नवरात्र की अष्टमी तिथि की रात दो-ढाई लाख के अंतिम दिन भी एक लाख से अधिक महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने मां मुंडेश्वरी की पूजा-अर्चना की। दोपहर 1:25 बजे बताया कि अभी तक 40 हजार भक्तों ने दर्शन पूजन कर लिया है शाम तक यह संख्या 60 हजार तक पहुंच सकती है। मुंडेश्वरी न्यास समिति द्वारा मातारानी की पूजा-अर्चना व आरती ...