सिद्धार्थ, मार्च 27 -- सिद्धार्थनगर, वरिष्ठ संवाददाता। चैत्र नवरात्र के आठवें दिन गुरुवार को देवी मंदिरों पर मां महागौरी के दर्शन पूजन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से लेकर शाम तक मंदिरों पर भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने मां के दर पर मत्था टेका और पूजन अर्चन करने के बाद परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।शहर के श्रीसिंहेश्वरी देवी मंदिर, बेलहिया मंदिर, शोहरतगढ़ क्षेत्र के पल्टा देवी मंदिर, जोगिया के योगमाया मंदिर, खुनियांव के वटवासिनी देवी मंदिर गालापुर, बांसी क्षेत्र के सियरापार दुर्गा मंदिर व इटवा क्षेत्र के कठेला में समय माता मंदिर समेत अन्य प्रमुख मंदिरों में सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इससे मेले जैसा माहौल बना रहा। मंदिर परिसरों में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रही। शुक्रवा...