सीवान, मार्च 27 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। चैत्र नवरात्र में आस्था व श्रद्धा का अदभुत माहौल देवी मंदिरों में दिख रहा है। चैत्र नवरात्र ने पूरे जिले को भक्ति व श्रद्धा के रंग में रंग दिया है। सुबह से ही मंदिरों में पूजा-पाठ व कन्या पूजन का सिलसिला शुरू हो गया था। इसस संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बना रहा। सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। चैत्र नवरात्र के आठवें दिन महाअष्टमी को शहर के कचहरी दुर्गा मंदिर, रजिस्ट्री कचहरी काली मंदिर, फतेहपुर दुर्गा मंदिर, गांधी मैदान बुढ़िया माई मंदिर, संतोषी माता मंदिर, जरती माई मंदिर समेत अन्य दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने माता को हलवा-पूड़ी का भोग लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने मां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.