एटा, मार्च 26 -- चैत्र नवरात्र अष्टमी को मां दुर्गा के अष्ठम स्वरुप माता महागौरी की विधान पूर्वक पूजा-आराधना की गई। भोर से दोपहर तक देवी मंदिरों में हवन-पूजन और मां को समर्पित मंत्र जाप के साथ घंटे-घंटियों और शंख ध्वनियां गूंजती रही। भक्तों ने महागौरी से तप, त्याग, सदाचार, संयम की की मनौतियां मांगते विश्व कल्याण की कामना की। मंदिरों पर बजने वाले भजन माहौल को और भी अधिक भक्तिमय बनाते रहे। गुरुवार को को सूर्योदय से पहले शहर के काली माता, पथवारी माता, शीतला माता एवं जनता दुर्गा मंदिर समेत गली-मोहल्लों के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरु हो गई। मंदिर पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने माता महागौरी को पुष्प अर्पित कर गंगाजल, दूध और पंचामृत से अभिषेक करते हुए ऊं देवी मां महागौरीयै नम: का जाप किया और नारियल, खीर, पूड़ी, हलवा, चना से भोग लगाया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.