मेरठ, मार्च 26 -- श्री कर्ण मंदिर व प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर में चैत्र नवरात्रि में आठवें दिन माता के महागौरी स्वरूप की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई इस। अवसर पर दूर दराज से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा में शामिल होकर धर्मलाभ अर्जित किया। श्री कर्ण मंदिर के महंत शंकर देव ने बताया कि मान्यता के अनुसार अपनी कठिन तपस्या से मां ने गौर वर्ण प्राप्त किया था। तभी से इन्हें उज्जवला स्वरूपा महागौरी, धन ऐश्वर्य प्रदायिनी, चैतन्यमयी त्रैलोक्य पूज्य मंगला, शारीरिक मानसिक और सांसारिक ताप का हरण करने वाली माता महागौरी का नाम दिया गया। बताया कि रामनवमी के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर में श्रद्धालुओं ने माता को कुमकुम और पुष्प भेंट किए और खुशहाली की मन्नत मांगी। मंदिर संस्थापक अध्यक्ष सुदेश क...