सिद्धार्थ, मार्च 27 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नवरात्र अष्टमी पर क्षेत्र के विभिन्न देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां महागौरी की आराधना कर सुख समृद्धि व पुत्र रत्न की प्राप्ति के लिए प्रार्थना की। मां के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से मंदिरों में लाइन लगी रही। मां को लाल फूल, सिंदूर, पुष्प, फल नारियल, चुनरी आदि अर्पित किया।नगर पंचायत स्थित भिरंडा समय माता, पल्टादेवी, कठेला समय माता व श्रीराम जानकी मंदिर आदि स्थानों पर भोर से ही घंटा घड़ियाल बजने से वातावरण भक्तिमय हो गया। घर में कलश की स्थापना कर नौ दिन तक मां की आराधना करने वाले कुछ श्रद्धालुओं ने अष्टमी तिथि पर नौ कन्याओं का पांव पखार खीर पूड़ी खिलाई और अंगवस्त्र वितरण किया। देवी मंदिरों पर सायंकाल आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। पुरोहित राजेंद्र पांडेय ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.