भदोही, मार्च 26 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। आदि शक्ति मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी का चैत्र नवरात्र में आठवें दिन विधिवत पूजन हुआ। मां महागौरी की पूजा-पाठ कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों और भवनों में दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। रेलवे स्टेशन और वाहन स्टैंडों पर श्रद्धालुओं की भीड़ में अचानक इजाफा हो गया। दिन-रात वाहनों में सवार हुए भक्त विंध्याचल, कालीखोह व अष्टभुजा में दर्शन को पहुंच रहे हैं। महागौरी की पूजा कर भक्त सुख-समृद्धि की कामना करते रहे।संस्कृत महाविद्यालय के शिक्षक व आचार्य विनय मिश्र ने बताया कि नवरात्र में अष्ठमी के दिन महागौरी का पूजन होता है। मां महागौरी का पसंदीदा रंग शुभ यानी सफेद होता है। भक्त पूजन के समय सफेद वस्त्र को धारण कर सकते हैं। महागौरी का पूजन करने से स्त्री जातकों को सौभाग्य की प्र...