बोकारो, मार्च 2 -- बोकारो। रविवार के दिन छोटानागपुर सांस्कृतिक महोत्सव समिति की मां मनसा देवी संचालन समिति द्वारा बोकारो के सेक्ट-2 स्थित माँ मनसा मंदिर प्रांगण में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर गीत-संगीत का भी आयोजन किया गया। समिति की अध्यक्षा ने कहा कि होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि मेलजोल और सौहार्द का त्योहार है। समारोह में मुख्या रूप से गौतम सिंह चौधरी, प्रकाश चटर्जी, जनार्दन महती, हानश्याग हजाम, सूचोद गोप, अमूल्य महतो, कृष्ण कुमार मंडल, रामेशवर सिहं, अमनाथ देवधानिया सहित अन्य शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.