मां मनसा देवी ट्रस्ट की खाद्य सामग्री गंगोत्री धाम रवाना, कपाट खुलने पर लगेगा विशेष भोग
देहरादून, अप्रैल 15 -- हरिद्वार। मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गंगोत्री धाम के लिए खाद्य सामग्री से भरा ट्रक रवाना किया गया। चरण पादुका मंदिर परिसर से यह ट्रक विधिवत पूजा-अर्चना के बाद गंगोत्री धाम के लिए भेजा गया, जहां मंदिर के कपाट खुलने पर इसी सामग्री से बने प्रसाद का विशेष भोग अर्पित किया जाएगा। इस अवसर पर निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं गंगोत्री धाम के रावल शिवप्रकाश महाराज ने चरण पादुका मंदिर में पूजा-अर्चना कर यात्रा के सफल और मंगलमय होने की कामना की। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट द्वारा भेजी गई खाद्य सामग्री से तैयार प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.