कोडरमा, मार्च 7 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। सिद्धिदात्री मां मथुरासिनी पूजा को लेकर माहुरी भवन में शनिवार को माहुरी समाज की बैठक अध्यक्ष अरुण सेठ की अध्यक्षता में हुई।बैठक में पूजा के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई और आयोजन की रूपरेखा तय की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 मार्च को भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। वहीं 11 मार्च को विधि-विधान के साथ सिद्धिदात्री मां मथुराशिनी की पूजा-अर्चना, अखंड ज्योत का आयोजन, 12 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें समाज के लोगों की भागीदारी रहेगी। बैठक में महामंडल के उपाध्यक्ष रवि कपसिमे, सचिव सुनील भदानी, नितेश कुमार निक्की, रितेश लोहनी, रवि लोहनी, विशाल कपसिमे, विकास वैशाखियर, गौतम वैशाखियर, मुरारी बारहवें, दिलीप अठघरा, दिलीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.