गिरडीह, मार्च 12 -- ताराटांड़, प्रतिनिधि। ताराटांड़ के भंडारीडीह में तीन दिवसीय मां मथुरासिनी पूजनोत्सव को लेकर बुधवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में जहानाबाद के पंडित अखिलेश पांडेय, मुख्य यजमान विरेन्द्र राम एवं उषा देवी की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। शामिल महिलाएं व पुरुष पूजा स्थल से मोहलीडीह क्षेत्र भ्रमण करते हुए बड़की नदी पहुंचे। जहां पर पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद कलश में जल भरवाया। इसके बाद उसी रास्ते से वापस शोभा यात्रा पूजा स्थल पहुंचा। शोभा यात्रा के दौरान श्रदालु महिलाएं कतारबद्ध होकर मां मथुरासिनी देवी के जयकारे के साथ चल रही थी। इससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था। पूजा स्थल पर मां मथुरासिनी देवी की पूजा-अर्चना की शुरुआत की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.