धनबाद, मार्च 12 -- माहुरी वैश्य मंडल व माहुरी वैश्य नवयुवक समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय मां मथुरासिनी पूजन उत्सव के दूसरे दिन बुधवार को राजगंज रोड स्थित माहुरी समाज भवन में कुलदेवी मां मथुरासिनी का पूजनोत्सव धूमधाम से हुआ। मौके पर माता का भव्य एवं अलौकिक दरबार सजाया गया था, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। पंडित उमा पाठक ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजन संपन्न कराया। पूजन में मुख्य यजमान के रूप में दिलीप गुप्ता व धर्मपत्नी अनामिका गुप्ता, सन्नी सेठ व धर्मपत्नी मोनिका सेठ, विजय गुप्ता व बबिता देवी तथा सुमित गुप्ता व प्रीति गुप्ता उपस्थित थे और उन्होंने विधिवत पूजा में भाग लिया। शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें प्रस्तुत भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.